बाड़ी माता शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक।

Published On:

Date:

बाड़ी माता शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती बाडी माता तीर्थ धाम पर सावन माह के अंतिम सोमवार को बाड़ी माता शिव मंदिर में ॐ नमः शिवाय मंत्र के जाप के साथ सहस्त्रधारा जलाभिषेक में धर्मावलंबियों ने भक्तिपूर्वक हिस्सा लेकर धार्मिक लाभ उठाया। बाड़ी माता भक्त मंडली के तत्वावधान में
बाड़ी माताजी मंदिर परिसर में आयोजित सहस्त्रधारा जलाभिषेक में पुष्कर के पंडित सर्वे्श्वर शास्त्री के सान्निध्य में विधि विधान से हुआ । भजन डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा., तांडव नाचे शिव तांडव नाचे.. जैसे कई भजनों पर भक्त नाचने में मग्न रहे। गुरु माता सावित्री देवी, स्टेशन बालाजी मंदिर पुजारी घीसा लाल जी, नगर पालिका अध्यक्षा अनिता मेवाड़ा, महेंद्र सांखला, रामस्वरूप मेवाड़ा, जगदीश तिवारी, , गोपाल व्यास,विनोद त्रिपाठी, रतनलाल चौधरी, प्रमिला रासलोत ,राजेंद्र टाक,अशोक टाक,धर्मीचंद व्यास, राजेश टाक, टाक, ,सिद्बार्थ बघेरवाल, संदेश मेवाड़ा,धनराज कांवड़िया,सिपंल सांखला ,मुन्नादेवी साखंला, मंदिर व्यवस्थापक नौरत मल जाट कैलाश चंद्र सहित अन्य भारी तादाद में शिव भक्तों व धर्मावलंबियों ने सहस्त्रधारा जलाभिषेक का लाभ उठाया। ओंकारेश्वर से पैदल यात्रा कर जल लाने वाले बंटी साहू को माता जी का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Related News