प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विधालय मे 60 सेवानिवृत पेंशनर्स का किया सम्मान।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मे रक्षाबंधन के पुनीत पर्व के उपलक्ष में पेंशनर्स मंच का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त महानुभावों को कुमुद दीदी ने रक्षा सूत्र बांधकर एवं अनिल चौधरी ने माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा आश्रम की प्रमुख संचालिका कुमुद बहन ने मेडिटेशन द्वारा आत्म शक्ति को बढ़ाने हेतु प्रेरणा दी गई, इस समारोह में पेंशनर्स मंच के संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल ने क्रोध से कैसे मुक्त हुआ जाए इस पर बल दिया, पेंशनर्स मंच के सचिव दाऊद एवं 60 सेवानिवृत्त महानुभावों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चंदना चौधरी ने किया तथा सभी अतिथियों का आभार आश्रम की संचालिका सोनिका दीदी ने किया।
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विधालय मे 60 सेवानिवृत पेंशनर्स का किया सम्मान।
Leave a comment
Leave a comment



