भाजपा हर घर तिरंगा *तिरंगा यात्रा* 10 से 14 अगस्त तक आयोजित करेगी
जिला प्रभारी, संयोजक व सहसयोजक मनोनीत किये
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 6 अगस्त
भाजपा जिला संगठन भीलवाड़ा द्वारा हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 10 से 14 अगस्त तक देशभक्ति के रूप में मनाया जाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने पांच दिवसीय आयोजन कि तैयारी को लेकर जिला संयोजक, जिला सहसयोजक, विधानसभा संयोजक ,सहसयोजक मनोनीत किए
जिसमें हर घर तिरंगा “तिरंगा यात्रा” एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के लिए प्रदेश द्वारा जिला प्रभारी प्रसन्न मेहता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजस्थान को मनोनीत किया एवं भीलवाड़ा जिला स्तर पर जिला संयोजक राकेश पाठक महापौर नगर निगम भीलवाड़ा, जिला सहसंयोजक भगवती प्रसाद जोशी जिला महामंत्री भाजपा, जिला सहसंयोजक अविनाश जीनकर जिला उपाध्यक्ष भाजपा को मनोनीत किया जो कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा मंडल स्तर तक बैठके कर देखेंगे
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी में बताया कि विधानसभावार संयोजक व सहसंयोजक में आसींद विधानसभा से गोपाल सिंह चुंडावत घनश्याम सिकलीगर ,मान्डल लालकृष्ण सेन भेरूलाल खायडा,सहाड़ा रामेश्वर छिपा तेज प्रताप सिंह, बारडोद भीलवाड़ा गोपाल तेली चेतन चौबे ,शाहपुरा कैलाश माली कृष्ण गोपाल शर्मा, जहाजपुर भेरूलाल टाक राघव आचार्य ,मांडलगढ़ से अनिल पारीक संदीप सोनी को संयोजक व सहसंयोजक मनोनीत किये
राज्य भर में आयोजित हर घर तिरंगा -तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,वी डी शर्मा सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मध्य प्रदेश भाजपा की उपस्थिति में एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी जिसमें भीलवाड़ा जिले के सांसद, सांसद प्रत्याशी,विधायक विधानसभा प्रत्याशी ,जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी तिरंगा यात्रा, कार्यक्रम जिला संयोजक तिरंगा यात्रा ,मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भाग लेंगे


