*बनेड़ा में भव्य रूप से मनाया कान्हा जी का जन्मोत्सव, ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी रही आकर्षण का केंद्र*
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
पूरे जगत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी जोरों शोरों से मनाई गईं । कान्हा जी के जन्मोत्सव के इस महापर्व को लेकर बनेड़ा कस्बे में काफी समय से तैयारियां चल रही थी जो अंतिम समय तक चलती रही ।
जन्माष्टमी के इस विशेष उत्सव पर कस्बे में स्थित मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई और मंदिर आदि धार्मिक स्थान के साथ ही मुख्य बाजार में भी लाइटिंग डेकोरेशन से सजावट की गई । हर वर्ष की भांति सांज ढलते ही मंदिरों में आकर्षक झांकियां के दर्शन शुरू हो गए और भक्त जन कस्बे के सभी मंदिरों में दर्शनों के लिए गए । मंदिरों में भीड़ इतनी थी कि लोगों को लाइन में लगकर दर्शन करने पड़े । रात्रि 12 बजते ही सभी मंदिरों में महा आरती हुई और श्री कृष्ण जन्मोत्सव मना कर महा प्रसाद वितरण किया गया । अनेक स्थानों पर भजन संध्या और जागरण का भी आयोजन हुआ । बनेड़ा कस्बे के साथ ही आसपास के गांवों में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस महापर्व को लेकर नन्हे मुन्ने बच्चों में भी उत्साह देखा गया । स्कूलों और घरों में नन्हे मुन्ने बच्चे श्री कृष्ण और राधा जी के जैसे वस्त्र को धारण कर बाल गोपाल बनकर इस महापर्व पर उत्साहित नजर आए ।
👉 *बनेड़ा में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी रही आकर्षण का केंद्र*
👉 ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हाल ही में भारत ने पूरे विश्व में अपना डंका बजाया । इसी ऐतिहासिक उपलब्धि को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जिले के बनेड़ा में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में झांकी के रूप में सजाया गया।
आयोजन कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि बनेड़ा के सदर बाजार में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में हर वर्ष जन्माष्टमी पर देश प्रदेश की समसायिक स्थितियां और उपलब्धियां पर आकर्षक झांकियां बनाई जाती हैं। इस वर्ष भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि ऑपरेशन सिंदूर का आकर्षक मॉडल बनाकर झांकी प्रदर्शन की गई । ऑपरेशन सिंदूर की विशेष झांकी मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भा गई।


