माहेश्वरी समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह “अमृतम 2025” में पत्रकार भण्डारी हुए सम्मानित ✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

माहेश्वरी समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह “अमृतम 2025” में पत्रकार भण्डारी हुए सम्मानित

✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा ।
दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी प्रोफेशनल फ़ोरम, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “अमृतम् 2025” (प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन) कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
उक्त आयोजन में महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी एवम् 6 एक्सपर्ट पैनल में श्रीकांत बाल्दी (पूर्व चीफ सेक्रेटरी हिमाचल प्रदेश), प्रसून काबरा (आईआरएस हैदराबाद), प्रत्यूष नौलखा (आईआईएम अहमदाबाद), ऋतिक माहेश्वरी (आईआईटी दिल्ली), सीए गिरिराज अजमेरा (ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक), सीए आलोक सोमानी (आईसीएआई अध्यक्ष भीलवाड़ा) का
मार्गदर्शन दक्षिण राजस्थान के 8 जिलो से प्रतिभावान विद्यार्थियों एवम् उनके परिजनों तथा कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों को मिला ।
वही मंचासीन अतिथियों की गरिमा मय उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माहेश्वरी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया । इसी के तहत जिले के बनेड़ा निवासी पत्रकार कमलेश कुमार भण्डारी ( केके भण्डारी ) को भी स्पेशल अचीवमेंट कैटेगरी में सम्मानित किया गया । हर वर्ष 15 अगस्त के आसपास आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूरे वर्ष भर में उपलब्धि प्राप्त करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है ।

 

Leave a Comment

Related News