निशुल्क मृगी रोग शिविर एवं टीन शेड लोकार्पण समारोह में 65 रोगी हुए लाभान्वित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति द्वारा माह के तृतीय रविवार को आयोजित संस्था परिसर में लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर विक्रम बोहरा ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 65 मरीजों को, जिनमें 11 मरीज नए आए,को सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
टीन शेड के लाभार्थी कमल जैन अलका जैन चित्तौड़गढ़ रहे । लाभार्थी परिवार से मुदित जैन,यशवन्त रांका,चंद्रप्रकाश रांका, श्रेयांश रांका, अनिता रांका, श्रेष्ठा जैन भी उपस्थित रहे। शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मृगी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। लाभार्थी कमल जैन ने सभी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना देते हुए सभी को नशा मुक्ति, पर्यावरण एवं जल के उपयोग में विवेक से काम लेने हेतु प्रेरित किया।मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियो की जानकारी दी,अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने आभार व्यक्त किया।
शिविर में मूलचंद नाबेडा,मदन लाल लोढ़ा,मदन लाल रांका, सुशील चौधरी,पारस बाबेल, सुरेश लोढ़ा, बंसीलाल डोसी, शांति लाल डांगी,प्रेम पाडलेचा, शोभाग श्रीमाल, शम्भु लोढ़ा, सुनील कोठारी,दिलीप पाराशर, कमल कावड़िया, समता कोठारी ने सेवाएं प्रदान की। कैंप में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे अगस्त माह की निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ श्यामलाल डोसी ब्यावर, सुपुत्री/दामाद अलपा_भरत मेहता, शिल्पा _अमित श्रीश्रीमाल, नेहा_निपुण बंब, मोनिका_मनीष गुगलिया के द्वारा की गई है।
निशुल्क मृगी रोग शिविर एवं टीन शेड लोकार्पण समारोह में 65 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


