पालिका निकाय आम चुनाव को लेकर पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर ने कार्यकर्त्ताओ की बैठक ली।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय 29 मिल चौराहा देव पैलेस मे पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ने निकाय आम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओ की बैठक ली। पालिका चेयरमैन गुर्जर ने कहा की चुनाव मे उसी को वोट देवे जो आमजन की सेवा कर सकता है व उनके काम कर सकता है। चुनाव मे उसी को मौका मिलेगा जो अच्छा व्यक्ति हो आमजन की सेवा कर सकेगा। पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर ने कहा की चुनाव मे वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओ की अनदेखी नहीं की जायेगी, यदि अनदेखी की गई तो पार्टी के लिए भारी पड सकती है। पालिका चेयरमैन गुर्जर ने आये हुए सभी कार्यकर्त्ता से चर्चा की व 35 वार्डो की स्थिति के बारे मे जानकारी ली। पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर ने बताया की हमारे भाजपा बोर्ड के समय बहुत सारे आमजन से जुड़े कार्य किये गए जो राजस्थान की किसी भी पालिका मे कार्य नहीं हुए व विभिन्न समाजो को पालिका द्वारा छात्रावास के लिए भूखंड दिये गए एवं हाल का निर्माण किया गया था, अब जो भी समाज बचे है उनको भी भूखंड छात्रावास हेतु दिए जायेंगे एवं शहर के सभी वार्डो मे जो मुख्य समस्याऐ है उनका भी समाधान किया जायेगा। पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर ने कांग्रेस के बोर्ड मे शहर को विकास कार्य मे पीछे रखने का आरोप लगाया व एक भी पांच साल के कार्यकाल मे बोर्ड बैठक नहीं बुलाने का आरोप लगाया गया। पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर ने कहा की 35 वार्डो मे हमारे ही कार्यकर्त्ता पार्षद बनकर आयेगा।


