शाहपुरा-बनेड़ा में विकास की लहर: जल संसाधन, शिक्षा और पेयजल के लिए करोड़ों के बजट को मंजूरी, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा/भीलवाड़ा।
शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) भीलवाड़ा की गवर्निंग काउंसिल की 12वीं बैठक में अनुमोदित विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। इन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
डॉ. बैरवा ने कहा कि इन स्वीकृतियों से क्षेत्र में सिंचाई, शुद्ध पेयजल और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
प्रमुख विकास कार्यों का विवरण:
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के प्रयासों से स्वीकृत कार्यों को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटा गया है:
1. जल संसाधन विभाग: सिंचाई तंत्र होगा मजबूत
किसानों की सुविधा और जल संचयन के लिए उम्मेद सागर और अन्य तालाबों के कायाकल्प पर फोकस किया गया है:
- उम्मेद सागर बांध: दांयी मुख्य नहर की सफाई और आकोड वाला आउटलेट का रिनोवेशन।
- फुलिया खुर्द तालाब: फेसवाल और नहर रिनोवेशन हेतु 169.85 लाख रुपये।
- बनेडा टेंक फीडर: कवरिंग कार्य के लिए 62.87 लाख रुपये।
- कोडलाई तालाब: तालाब और नहरों के रिनोवेशन हेतु 149.95 लाख रुपये।
2. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED): घर-घर पहुंचेगा पानी
पेयजल संकट के समाधान के लिए सांगरिया, कोठिया, देवरिया और धनोप जैसी योजनाओं में भारी निवेश किया गया है:
- कोठिया योजना: पाइपलाइन और नए स्वच्छ जलाशय हेतु 230 लाख रुपये।
- देवरिया योजना: पाइपलाइन और नए उच्च जलाशय हेतु 145 लाख रुपये।
- धनोप योजना: नए कुओं के निर्माण और पुराने कुओं को गहरा करने के लिए 80 लाख रुपये।
3. शिक्षा क्षेत्र: संवरेगा नौनिहालों का भविष्य (समग्र शिक्षा)
क्षेत्र के 20 से अधिक राजकीय विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इसमें डाबला कचरा (6 कक्षा-कक्ष), बालापुरा (4 कक्षा-कक्ष) और खेड़ा हेतम (5 कक्षा-कक्ष) जैसे प्रमुख स्कूल शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुधार हेतु लाखों रुपये का प्रावधान किया गया है।
विकास की ओर बढ़ते कदम
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने बताया कि इन कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी होने से शाहपुरा और बनेड़ा क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


