श्री बाड़ी माता धाम में श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
वृंदावन के स्वामी हसानंद नंद जी गिरी महाराज करेंगे कथा वाचन, 25 मई तक होंगे धार्मिक आयोजन
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। निकटवर्ती तीर्थधाम श्री बाड़ी माताराय मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
श्री बाड़ी माता धाम मंदिर ट्रस्ट की कृष्णा टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का वाचन वृंदावन के पूज्य स्वामी श्री हसानंद नंद जी गिरी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगा। कथा महोत्सव 25 मई तक चलेगा।
कथा श्रवण के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालु माता रानी के जयकारों के साथ धर्ममय माहौल में शामिल हुए।
— रामकिशन वैष्णव


