भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ
भाजपा मात्र एक राजनीतिक पार्टी नहीं, राष्ट्रवाद का वैचारिक आंदोलन है — सांसद अग्रवाल
भाजपा ने कभी सत्ता के लिए सिद्धांतों से समझौता नहीं किया — बगड़ी
देश में अरबन नक्सलवाद बड़ी चुनौती, पीएम मोदी के नेतृत्व में करेंगे मुकाबला — गौतम
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
जहाजपुर, 23 मई। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा भीलवाड़ा जिला संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जहाजपुर (यज्ञपुर) स्थित स्वस्तिधाम मांगलिक भवन में हुआ। शिविर में जिलेभर से आए जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं वक्ता सांसद रहे तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज ने की। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष , वर्ग प्रभारी पुखराज पहाड़िया, वर्ग प्रमुख सुभाष बहेडिया, जिला संगठन प्रभारी संजय जैन, सह प्रभारी मिट्ठूलाल जाट, विधायक गोपीचंद मीणा, लालाराम बेरवा, उदयलाल भडाणा, जब्बर सिंह सांखला, गोपाल खंडेलवाल, लादूलाल पीतलिया, पूर्व जिला प्रमुख बरजीदेवी भील, पूर्व महापौर राकेश पाठक एवं वर्ग संयोजक अविनाश जीनगर जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
उद्घाटन सत्र में सांसद दामोदर अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा मात्र एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद का वैचारिक आंदोलन है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वैचारिक यात्रा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नींव पर आधारित है, जिसमें भारत को केवल भौगोलिक इकाई नहीं बल्कि एक सजीव राष्ट्र पुरुष माना गया है। उन्होंने एकात्म मानववाद को पूंजीवाद और समाजवाद के दोषों से मुक्त संतुलित जीवन दर्शन बताते हुए कहा कि अंत्योदय का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मानपूर्ण जीवन पहुंचाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। प्रारंभ में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी, जबकि वर्ग प्रभारी पुखराज पहाड़िया ने शिविर के विभिन्न सत्रों एवं संचालन प्रक्रिया की रूपरेखा प्रस्तुत की।
जनसंघ से भाजपा तक की संघर्षमयी यात्रा का हुआ चित्रण
दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. और के योगदान एवं बलिदान को याद करते हुए कहा कि 1951 में जनसंघ की स्थापना से लेकर 1980 में भाजपा के गठन तक कार्यकर्ताओं ने विचारधारा के लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने आपातकाल के दौर को लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि भाजपा ने कभी सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
देश में अरबन नक्सलवाद बड़ी चुनौती
तृतीय सत्र में प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने “देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश के सामने अरबन नक्सलवाद एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विरोधी ताकतें देश की प्रगति को रोकने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आतंकवाद, घुसपैठ और आंतरिक अस्थिरता जैसी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।
जनहितकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
चौथे सत्र में राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के सामाजिक प्रभावों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। रावत ने बताया कि राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा भीलवाड़ा जिले के लिए 198 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
कार्य विस्तार की नई रणनीति पर चर्चा
पंचम सत्र में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री ने संगठन विस्तार की रणनीति पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी पहुंच बनाना है। उन्होंने ‘सर्वव्यापी’ और ‘सर्वस्पर्शी’ संगठन की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की पहचान
छठे सत्र में टोंक के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता निर्माण, नेतृत्व विकास एवं दायित्व बोध पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक जीवंत संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं का निरंतर परिष्कार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पद सेवा का माध्यम है, अधिकार प्रदर्शन का नहीं।
बूथ अध्यक्षों को मंच पर देकर भाजपा का अभिनव प्रयोग
भाजपा जिला संगठन ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के मार्गदर्शन में अभिनव पहल करते हुए उद्घाटन सत्र के अतिरिक्त पांच सत्रों की अध्यक्षता बूथ अध्यक्षों से करवाई। दूसरे सत्र में कोटड़ी मंडल के बूथ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल जीनगर, तीसरे सत्र में मांडल मंडल के पूरण गाडरी, चौथे सत्र में श्याम ओझा, पांचवें सत्र में सोहन सिंह राणावत तथा छठे सत्र में शाहपुरा नगर मंडल के मुकेश माली ने अध्यक्षता की। इसे प्रदेश स्तर पर एक अनूठा प्रयोग माना जा रहा है।
भाजपा की विकास यात्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ
शिविर के आरंभ में जिला संगठन एवं जिले के सभी 39 मंडलों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद दामोदर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एवं अन्य अतिथियों द्वारा मोली बंधन खोलकर किया गया। सभी प्रतिभागियों ने सरल एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करवाया।
प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन पूर्व विधायक डॉ. बालूलाल जाट, रामलाल गुर्जर सहित जिलेभर से आए 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन की व्यवस्थाओं में संचालन समिति, क्लस्टर इंचार्ज एवं प्रबंधन टोली के 50 से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे।


