पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर सब्जी विक्रेता मे रोष एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर के बालाजी चौक स्थित सब्जी मंडी विक्रेताओ ने पालिका द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान से हुए नाराज, सब्जी मंडी बंद रखकर दिया एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत को ज्ञापन । नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान सब्जी विक्रेताओ एवं नगर पालिका कर्मचारियों के बीच आपसी तनातनी से सब्जी विक्रेताओ ने मंडी को बंद कर विरोध प्रकट किया व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों को हो रही परेशानियों एवं अपनी मांगों को लेकर अपना पक्ष रखा। मंडी बंद रहने से सब्जी क्रेताओ को परेशानी उठानी पडी व बिना सब्जी लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस दौरान सब्जी मंडी यूनियन अध्यक्ष सहित सभी सब्जी विक्रेता मौजूद रहे।
पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर सब्जी विक्रेता मे रोष एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
Leave a comment
Leave a comment


