बाल विवाह समाज के पतन का कारण जिला विधिक जागरूकता रैली से दिया संदेश
भीलवाड़ा
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के अनुसार 10 मई आखातीज के अबुझ मुहुर्त पर होने वाले बाल विवाह की संभावनाओं को देखते हुए आमजन एवं बच्चों को जागरूक करने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महेश पब्लिक स्कूल, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से एक विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जागरूकता रैली को विशाल भार्गव सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
विशाल भार्गव ने बताया कि ‘‘बाल विवाह जैसी कुप्रथा से बच्चों के जीवन का ही नहीं अपितु पूरे समाज का भी पतन होता है, इसलिए बच्चे जब तक बालिग ना हो जाये उनका विवाह नहीं करना चाहिए ।
जागरूकता रैली में महेश सेवा समिति के सचिव राजेन्द्र कचैलियां एवं विद्यालय की प्रधनाचार्य अरविन्दर कौर भी उपस्थित थे ।
इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गो नेहरू रोड़, गणेश मन्दिर, रोडवेज बस स्टेण्ड चैराहा, बीएसएनएल रोड़ तथा कृषि मण्डी चैराहा से होकर निकली ।
रैली में बच्चों द्वारा बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित करने वाले नारे लगाकर तथा स्लोगन लगी तख्तियो के माध्यम से बाल विवाह न करने का सन्देश दिया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस तरह की विधिक जागरूकता रैली के माध्यम से पूरे समाज में एक प्रेरणादायक सन्देश जाता है जो पूरे समाज के लिए लाभकारी होता है।
बाल विवाह निषेध अभियान के अन्तर्गत आयोजित विधिक जागरूकता में करीब 60 छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण उपस्थित थे।


