गंगापुर से शौर्य वर्ग में भाग लेने वाली बहनों का किया स्वागत
गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए जाने वाली बहनों का बस स्टैंड पर मातृशक्ति व कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका आराधना सिंह ने बताया प्रतिवर्ष लगने वाले शौर्य प्रशिक्षण वर्ग इस बार उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक एवं धार्मिक प्रशिक्षण के साथ-साथ बहनों को दंड, राइफल ,नियुद्ध , योगासन ,छुरीका, यष्ठी, जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस अवसर पर भीलवाड़ा से विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राजेशजीनगर ,विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष जगदीश झवर ,बजरंग दल जिला संयोजक शोभा लाल जीनगर ,जिला उपाध्यक्ष विद्या प्रसाद जोशी ,दुर्गा वाहिनी प्रमुख मोनिका गहलोत, प्रखंड मंत्री घनश्याम सिंह राठौड़, नंदकिशोर तेली, जिला सुरक्षा प्रमुख पुष्पराज प्रजापत, दिनेश लक्षकार ,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


