गांधी विद्यालय के 140 विद्यार्थियों ने समाज सेवा शिविर में किया श्रमदान ।
=======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभागीय निर्देशानुसार समाज सेवा शिविर में मुख्य अतिथि ओम प्रकाश शर्मा प्रधानाचार्य आगुचा व व्याख्याता अरविन्द लढ़ा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अनिवार्य प्रवृत्ति समाज सेवा शिविर विद्यालय में 15 दिवसीय आयोजित किया जाता है, जिसके अंतर्गत शनिवार को विद्यालय में श्रमदान का कार्य किया गया। विद्यार्थियों ने करीब 40 पौधों के गड्ढे बनाए गए छात्राओं ने विद्यालय में झाड़ू से सफाई कार्य किया।
मुख्य अतिथि शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में सेवा के साथ-साथ श्रमदान भी अनिवार्य हैं श्रमदान करने से विद्यार्थियों में विनम्रता का भाव पैदा होता है। उन्होंने भीष्म पितामह की प्रतिज्ञा के बारे में एक जीवंत दृष्टांत सुन कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रत्येक बालक बालिका को माता-पिता व शिक्षको का आशीर्वाद प्रतिदिन लेना चाहिए।
संस्था प्रधान ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
शिविर प्रभारी लाल साहब सिंह ,भंवर लाल सामरिया,अरविंद लढ़ा, मुकेश सेन ,राकेश शर्मा, सरोज शर्मा,जितेंद्र आंचलिया, जितेंद्र प्रजापत आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
गांधी विद्यालय के 140 विद्यार्थियों ने समाज सेवा शिविर में किया श्रमदान । =======
Leave a comment
Leave a comment


