हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वाहन रैली निकाली गई।
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न मार्गो से होती हुई तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। श्री गणेश मंदिर से भारत माता की शोभायात्रा देश भक्ति के गीतों के साथ वाहन तिरंगा रैली शुरू होकर बस स्टैंड, भीलवाड़ा रोड़, मंशापूर्ण बालाजी मंदिर, बडोदा बैंक, गांधी विद्यालय, गौशाला रोड़, सिंधी कोलोनी, सब्जी मंडी, पुराना बाजार, क्रय विक्रय समिति, हुरड़ा रोड़, बावड़ी चौराहे, मेन बाजार, श्री चारभुजा नाथ मंदिर टीकम चौराहे, होते हुये शहीद हेमू कालानी सर्किल पहुँच कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री भगवती प्रसाद, भाजपा नेता करतार सिंह राठौड़, जिला मंत्री अमरसिंह चौहान, नगर अध्यक्ष इंदरचंद चपलोत, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल वैष्णव, विकास आचार्य, महेन्द्र सिंह जामोला, हुरड़ा सरपंच प्रतिनिधि कैलाश जाट, जीएसएस अध्यक्ष गजराज जाट, महेन्द्र सिंह चुडावत, मनोज तोषनीवाल, मनोज शिशोदिया, मंगल सिंह, गुडू सिंधी, सहित कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह हुरड़ा ग्राम में भी तिरंगा रैली निकाली गई।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वाहन रैली निकाली गई।

Leave a comment
Leave a comment