*शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 23 वे दिन भी अनवरत जारी*
*जिला समाप्त करने के विरोध में 16 वे दिन क्रमिक अनशन धरने पर जहाजपुर कोटडी तहसील के आसोप पंचायत के ग्रामीण एव रायला क्षेत्र के गांवों के लोगो सहित घुमन्तु जाति बागरिया समाज के महिला पुरुषों बैठे*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष के द्वारा उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर 16 वे दिन जहाजपुर कोटडी तहसील के आसोप पंचायत के सहित आसपास के ग्रामीण एव रायला क्षेत्र के गांवों के लोगो सहित घुमन्तु जाति बागरिया समाज के महिला पुरुषों ने क्रमिक अनशन धरना दिया । संघर्ष समिति के महासचिव व अभिभाषक संस्था के सहसचिव कमलेश मुण्डेतिया ने बताया कि पूर्व सरपंच गोपाल लाल बलाई आगरिया, महेंद्र मीणा हरिलाल वैष्णव नागजी राम बधाई महावीर प्रसाद जाट सुखदेव गुर्जर अगरिया भंवरलाल बलाई भेरूलाल भील महावीर माली बनवारी दमानी राधा किशन गुर्जर आसोप गंगा बलाई कालू लाल बलाई आसोप तथा रायला से घनश्याम लोट ,मांगी देवी पारसी सजना शायरी बागरिया रामलाल रायला सरवन बागरिया बामनिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति क्रमिक अनशन धरने पर बैठे जिन्हें संयोजक रामप्रसाद जाट ने माला पहनकर स्वागत किया।
*जन आक्रोश रैली निकाली*
जिला बचाओ संघर्ष समिति शाहपुरा के आह्वान पर ग्रामीणों ने लोगों ने त्रिमूर्ति चौराहे से नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम शाहपुर जिले को समाप्त करने विरोध में और वापस शाहपुरा को जिला बनाने की मांग ज्ञापन दिया । इस मौके पर जिला बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य रामेश्वर सोलंकी पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर अशोक भारद्वाज रवि शंकर उपाध्याय भगवान सिंह यादव हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा सुनील मिश्रा महावीर बैरवा राजेंद्र बोहरा राजेंद्र खटीक छोटू नीलगर तथा अभिभाषक संस्था शाहपुरा कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह हाडा त्रिलोक चंद्र नौलखा कल्याणमल धाकड़ अनिल शर्मा नमन ओझा सुनील शर्मा राजेश वर्मा शरीफ मोहम्मद चावंड सिंह शक्तावत आशीष पालीवाल किशन खटीक गणपत बंजारा अंकित मालू पीएलवी अभय गुर्जर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
*माहेश्वरी समाज शाहपुरा कल 25 जनवरी को देगा क्रमिक अनशन धरना*
जिला बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि 25 जनवरी को माहेश्वरी समाज शाहपुरा क्रमिक अनशन धरना देंगे । जिला बचाओ संघर्ष समिति शाहपुरा को सामाजिक संगठनों का लगातार समर्थन मिल रहा है आज जीनगर समाज शाहपुरा के समाज जन गणेश लाल जीनगर संदीप जीनगर मुकेश जीनगर धनराज जीनगर हरीश जीनगर अशोक जीनगर सहित कई सदस्यों ने लिखित समर्थन पत्र देकर 26 जनवरी को 11:30 बजे क्रमिक धरना देने का समर्थन पत्र सोपा तथा जय मेवाड़ ऑटो रिक्शा चालक संघ शाहपुरा के सदस्य ज्ञानचंद खटीक नींबू राम लोकेश खटीक मुबारक हुसैन रामगोपाल कहार कैलाश कहार मुकेश सुरेंद्र सिंह ने भी संघर्ष समिति को लिखित समर्थन पत्र देकर सहयोग देने की बात कही।


