गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय मे राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह,विशिष्ट अतिथि निराशा जैन थे। विद्यालय संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जारी विभिन्न बालिका योजनाएं बालिका संबल पुरस्कार, गार्गी पुरस्कार, इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड, कालीबाई स्कूटी योजना, देवनारायण स्कूटी योजना, कृषि संकाय द्वारा कक्षा 11 व 12 में 15000 रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है कॉलेज एजुकेशन में प्रवेश लेने पर ₹40000 की स्कॉलरशिप की जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि लाल साहब सिंह ने बताया कि वर्तमान में बालिकाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर कौशल व दक्षता हासिल करें बालिकाओं को मोबाइल व टेलीविजन से दूरी बनाने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विद्यालय की छात्रों के द्वारा विद्यालय में पौधारोपण किया गया, जिसमें सजावट वाले 10 गमले के पौधे व 10 पौधे गाँधी नर्सरी में लगाए गए।
इस अवसर पर अरविंद लढा, मुकेश सेन,राकेश शर्मा, राकेश जैन, रामकिशन अग्रवाल,निराशा जैन,मोनिता आसोपा, हेमा देवी जाट, सरिता व्यास, कविता दाधीच आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनल नाथ योगी ने किया।
गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


