संगीतमय सुंदरकांड कर छप्पन भोग लगाया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
अयोध्या में राममंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रेम देवी कॉलेज गणेश कॉलोनी में भगवान लड्डू गोपाल की सुंदर झांकी व लाइटिंग डेकोरेशन सजाया गया। भगवान को छप्पन भोग लगाया। प्रेम देवी कॉलेज के डायरेक्टर नीतू चौधरी ने बताया कि रामचरितमानस मंडल के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठक सत्यनारायण अग्रवाल, संपत व्यास, महेंद्र पारीक आदि ने किया। पाठ के पश्चात महाआरती के साथ ही लड्डू गोपाल को छप्पन भोग लगाकर कॉलोनी वासियो को छप्पन भोग में खिचडे का प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, साँवर नाथ योगी उपाध्यक्ष नगरपालिका,अमित आत्रेय,कैलाश लड्ढा,सत्यनारायण राठी,संपत्त व्यास, सुनीता पंचारिया, महेंद्र चौधरी, पंकज जाट, संजय पाराशर, महावीर गुर्जर, देवपाल शर्मा, पूर्व पार्षद रामधन जाट, सूर्य प्रकाश दाधीच, बनवारी लाल,कुंदन बच्चवानी,अरविंद लड्डा,जेपी लखारा, सी.पी.जोशी,विधि मेठानी, कविता दाधीच व कॉलोनीवासी मौजूद थे।
संगीतमय सुंदरकांड कर छप्पन भोग लगाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


