विधायक सांखला ने कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण व प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का सम्मान।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) विधायक जब्बर सिंह सांखला ने ग्राम खारी का लाम्बा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिस्टिक मिनिरल फंड से स्वीकृत 21 लाख रुपए की लागत से बने कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला व अध्यक्षता पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़ ,रामलाल सोलंकी जिला परिषद सदस्य, लांबा सरपंच सुश्री द्विव्यानी राठौड, उपसरपंच भूपेंद्र सिंह राठौड विशिष्ट अतिथि के रूप में थे।
संस्था प्रधान ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं जनप्रतिनिधि द्वारा विद्यालय परिसर में करवाए गए विकास कार्यों एवं भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
विधायक सांखला, प्रधान राठौड मंडल अध्यक्ष राठौड ने विदाई ले रहे विद्यार्थियों को अपने जीवन में एकाग्रचित होकर कड़ी मेहनत कर अपने जीवन में सफल होकर अपने विद्यालय, माता-पिता,गांव का नाम रोशन करने का शुभ आशीष दिया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमराज चौधरी ,मंडल महामंत्री दीपक सेन, पंचायत समिति सदस्य गणेश देवासी, मिश्रीलाल बलाई, फलामादा सरपंच महिपाल सिंह चुंडावत, सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण मेघवंशी, विकास आचार्य, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा देवी , भागचंद गुंजल , गणेश कुमावत , पूसा लाल जाट कोटडी , अनिल वैष्णव , हिम्मत सिंह राठौड़ सहित मौजूद थे ।
विधायक सांखला ने कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण व प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का सम्मान।
Leave a comment
Leave a comment


