कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर किये श्रद्वा सुमन अर्पित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) कांग्रेस सेवादल बिजयनगर मसूदा विधानसभा , अजमेर देहात सेवादल जिला यंग ब्रिगेड,शहर कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गांधी उद्यान में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मसूदा कांग्रेस सेवादल विधानसभाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को प्यार से “बापू” कहा जाता है बापू भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहिंसा के मार्ग पर चलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलनों के माध्यम से शक्ति का प्रदर्शन किया। अपने मूल्यों और सिद्धांतों से दुनिया भर के नेताओं को प्रेरित कर भारत देश को आजादी दिलाई।उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
इस दौरान सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष विपुल सोमानी, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इकबाल हुसैन , वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यनारायण शर्मा, गणेशीलाल पामेचा, सुरेन्द्र कावड़िया,गोपाल स्वरुप कुमावत, गुरुभेज सिंह टुटेजा , महावीर नाबेडा ,भवानी शंकर तिवाड़ी ,हरीश शर्मा, राजेंद्र गुर्जर ,पीर मोहम्मद, सद्वीक शाह, गोपाल सिंह चौहान,सागर नायक ,रवि साहू ,रविन्द्र बाबेल ,इकबाल मेवाती , इमरान मोहम्मद ,सोहिल खान ,नरेंद्र पवार, मो आदिल ,हबीब मोहम्मद, दिनेश टेबडा , ज्ञान चन्द ,शाकीर भाई , कल्याण रेगर आदि ने गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर किये श्रद्वा सुमन अर्पित।

Leave a comment
Leave a comment