*पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव- सरगम- का आयोजन*
*छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा-राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आदेश अनुसार आज स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में वार्षिक उत्सव -सरगम- हर्ष उल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी व उपखण्ड अधिकारी भरत जयराम मीणा शाहपुरा रहे विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष नगर परिषद राजी देवी धाकड़ , कैलाश चंद्र धाकड़, भाजपा महामंत्री महावीर माली बालकिशन जोशी -,(बीरा), जयदेव जोशी, सत्येंद्र मंडेला ,कन्हैया लाल बारी एसडीएमसी सदस्य मंजू शर्मा, पूर्व छात्र विद्यार्थी परिषद के सदस्य भगवती जीनगर मोना शर्मा सुमन पंवार, पूर्व शिक्षिका मधुलिका सक्सेना, सावित्री वैष्णव, नगर के गणमान्य नागरिक राजेंद्र प्रसाद शर्मा दुर्गा लाल धोबी, विभगीय प्रतिनिधि कैलाश मंडेला, सचिना मंच के कलाकार रामप्रसाद पारीक, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के दीप प्रज्वलन माल्यार्पण व वंदना के साथ की गई, इसके पश्चात स्वागत गान का नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं संस्था प्रधान एवं स्टाफ ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत माला, साफा, तिलक के द्वारा किया,इसके पश्चात गणपति वंदना ,राजस्थानी लोक नृत्य, तमिल नृत्य, की बहुत ही सुंदर मनमोहक प्रस्तुति विद्यालय की छात्राओं के द्वारा दी गई। अतिथियों के द्वारा विद्यालय की प्रतिभावान-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों का लोक नृत्य झांसी की रानी नृत्य नाटिका नारी सशक्तिकरण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यालय की राज्य स्तर पर अपना बेहतर प्रदर्शन करने वाली गाइड छात्राओं को एवं खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली छात्राओं को अतिथियों के द्वारा मोमेंटो एवं समृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के खास मेहमान भारत जयराम मीना एसडीएम शाहपुरा ने छात्रों को मोटिवेशनल स्पीच से प्रोत्साहित किया एवं हमेशा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि रघुनंदन सोनी ने छात्राओं की विद्यालय संबंधी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने का आश्वासन दिया एवं बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। महावीर माली, कैलाश मंडेला ,जयदेव जोशी सभी ने सभी वक्ताओं ने छात्राओं को मोटिवेशनल स्पीच दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल है छोटा सा छोटी सी आशा, राजस्थानी लोक नृत्य, योग नृत्य ,अहिल्याबाई होल्कर नृत्य नाटिका आदि प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात अतिथियों के द्वारा साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे वर्ष भर अपनी प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय से लगभग 85 छात्राओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो को देखकर सम्मानित किया गया। पूर्व विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों का माला ,शाल तिलक लगाकर स्वागत किया गया। राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत ममता राजावत को अतिथियों के द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंदिरा जैन ने किया अंत में संस्था प्रधान रीता धोबी ने सभी का धन्यवाद ,आभार व्यक्तकिया। कार्यक्रम में विद्यालय के पीयूष गदिया,श्याम लाल शर्मा, शोभाग मल मीणा, सुनीता व्यास, तबस्सुम खान, रश्मि व्यास एवं समस्त शिक्षक व छात्राएं मौजूद रही।


