
भाजपाईयों ने भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस मनाया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपाईयों ने भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस कार्यक्रम भाजपा नगर मंडल द्वारा सदर बाजार चपलोत भवन में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री अमर सिंह चौहान पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी ने मां भारती पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज तोषनीवाल ने पार्टी की रीति नीति बताई, अमर सिंह चौहान ने सभी को एक होकर आने वाले चुनाव में पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प दिलाया । जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी व ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह चुंडावत ने भी विचार व्यक्त किया एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका ने पार्टी जन संघ से लेकर आज तक का इतिहास सभी कार्यकर्ताओं को बताया । इस अवसर पर नगर महामंत्री मनोज तोषनीवाल, नगर उपाध्यक्ष विकास आचार्य, नगर महामंत्री दशरथ धोबी, कोषाध्यक्ष चेन सिंह चपलोत, युवा मोर्चा संयोजक कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, एडवोकेट गोपाल वैष्णव, चंद्रशेखर मेवाड़ा पूर्णिमा देवी, कुलदीप आचार्य ,अमित सोमानी, नितिन चपलोत, अनु चपलोत, शांतिलाल चपलोत, मोहन सिंधी, बंटी गगड, पिंटू वैष्णव, जितेंद्र शर्मा, पवन मेवाड़ा , विजय चौहान, मनोज सेठी ,राजेंद्र सिंह, मिट्ठू लाल, घनश्याम सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नगर उपाध्यक्ष विकास आचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।