नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसुदन पारीक की अध्यक्षता एवं 21 मई को भीलवाड़ा में आयोजित जातिगत जनगणना, सविधान बचाओ, रैली के भीलवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा नियुक्त हुरड़ा गुलाबपुरा के प्रभारी अविनाश शर्मा (शाहपुरा) के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस जनों की बैठक रखी गई। प्रभारी अविनाश शर्मा ने कहा कि 21 मई बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी का बलिदान दिवस भी भीलवाड़ा सूचना केन्द्र पर मनाया जाएगा। जिसमे अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जनों को भीलवाड़ा रैली में भाग लेने का आग्रह किया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर लड्ढ़ा, फतेहसिंह सौलंकी, पार्षद रामदेव खारोल, एडवोकेट विनोद पुरोहित, यूनुस मोहम्मद, निहाल संचेती, राजू ज्यूस,चेतन पाराशर , हुसैन लौहार, करीम खान,सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित। =====
Leave a comment
Leave a comment


