अपना संस्थान द्वारा सेवा श्रम 266 सप्ताह से निरंतर जारी
बनेड़ा ( केके भण्डारी )
अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के सेवा श्रम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जानकारी देते हुए तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया की दिनांक:- 18 मई रविवार को महासति श्मशान घाट के बाहर स्थित पो की सफाई की गई। पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में मुरली मनोहर व्यास, अरुण चंद्र देराश्री, पवन पराशर, देवीलाल माली, द्वारका प्रकाश जीनगर, शांतिलाल धावा, भगवती लाल तंबोली, बद्रीनाथ मेघरास, भेरूलाल दमामी, प्रकाश माली, मनोज काबरा, सुभाष चंद्र नुवाल, सोहनलाल बेरवा, भेरूलाल लक्षकार, दिनेश कुमार रेगर, बालकृष्ण सोडाणी, सरदार सिंह कानावत, नीरज जैन, लोकेश पाटोदिया, शांतिलाल लक्षकार, माधव कोठारी, उमेश छिपा, रमेश कोहली, रुद्र प्रताप सिंह, आशीष गारू, अमर सिंह पंवार, सत्यनारायण शर्मा, ने सहयोग किया।
वही तहसील अध्यक्ष व्यास ने बताया कि सेवाश्रम के इस निरंतर कार्य को आज 266 वां सप्ताह हो गया है और यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा ।


