ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास 20 जून तक गाँधी विद्यालय में प्रतिदिन चलेगा।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास का गांधी विद्यालय में मंगलवार को शुभारंभ हुआ। योगाभ्यास के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हेमलता मीणा आयुर्वेदिक चिकत्सालय अधिकारी व अध्यक्षता गांधी विद्यालय संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि लाल साहब सिंह थे। आयोजन प्रभारी डॉ. हेमलता मीणा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास गांधी विद्यालय के प्रांगण में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 8:00 योगक्रिया और प्राणायाम करवाया जाएगा। 20 मई से 20 जून तक योग माह तक निरंतर अभ्यास किया जायेगा। जिससे योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस का आयोजन भारत सरकार व आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग द्वारा किया जा रहा है। योगाचार्य सुनील कुमार लड्ढा ने योग क्रिया मुख्य रूप से छह प्रकार की क्रियाएँ होती है जिसमें नेति, धौति, त्राटक, नौली, कपालभाति और बस्ती आदि इन सभी योग क्रियाओ बताई व अनेक आसन का अभ्यास करवाया गया जिसमें पद्मासन, मुद्रासन, अर्ध मत्स्येंद्रासन, वज्रासन, सुप्त वज्रासन, काकासन, कुक्कुडासन, कुर्मासन, आकर्ण धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन, पूर्वोत्तानासन, जानु शीर्षासन और एक पाद शीर्षासन.आदि करवाए। यह अभ्यास प्रतिदिन करवाया जायेगा। इस योगाभ्यास में मुकेश सेन व्याख्याता के नेतृत्व में गांधी विद्यालय के 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान विद्यालय के स्टाफ अरविंद लड्ढा, राकेश शर्मा, जितेंन्द्र प्रजापत, जितेन्द्र आँचलिया, सरोज शर्मा, राकेश गर्ग, पुष्पा देवी,रेखा राठौड़ आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य सुनील कुमार लड्ढा शारीरिक शिक्षक ने किया।
ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास 20 जून तक गाँधी विद्यालय में प्रतिदिन चलेगा।
Leave a comment
Leave a comment


