समाज सेवा शिविर में सोशल मीडिया की लत से छुटकारा कैसे पाये पर कार्यशाला।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय चल रहे समाज सेवा शिविर मे मुख्य अतिथि सीए रामनिरंजन भूतड़ा विद्यालय पूर्व विद्यार्थी व विशिष्ट अथिति जितेंद्र प्रजापत कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मैना चारण व्याख्याता ने की। संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय तकनीकी कौशल, क्लस्टर योजना से जुड़कर विद्यार्थियों का करने की कौशल बढ़ाए जा सकता है आने वाले समय तकनीकी कौशल का होगा। मुख्य अतिथि भूतड़ा ने बताया कि समाज सेवा शिविर में तकनीकी कौशल, तकनीकी योजनाएं, फ्रूट पार्क, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, कंप्यूटर तकनीकी आदि का उपयोग कर विद्यार्थी नए रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकता है। विद्यार्थी को नए तकनीकी ज्ञान लेकर नए उद्योग -धंधों में अपने कौशल का उपयोग कर सकता है। इसके लिए अति आवश्यक है कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग नहीं करने की सलाह दी।विद्याथियों के द्वारा सोशल मीडिया पर घंटो बर्बाद किये जाते है।जो जीवन में समय बर्बाद करने वाला है।प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्र के योगदान के लिए तकनीकी शिक्षा का ज्ञान लेना जरूरी है तकनीकी शिक्षा से ही प्रति व्यक्ति आय बढ़ाई जा सकती है।इस कार्यशाला में बताया गया कि अपने जीवन में सोशल मीडिया से किस प्रकार दूरी बनाएं ताकि जीवन में उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सके।
पीएमश्री राजकीय बा.उ.मा. विद्यालय गुलाबपुरा की छात्राए भी उपस्थित रही व विद्यालय के 110 विद्यार्थी शिविर में मौजूद थे। शिविर प्रभारी लाल साहब सिंह ,अरविंद लढ़ा, मुकेश सेन ,राकेश शर्मा, सरोज शर्मा,जितेंद्र आंचलिया, जितेंद्र प्रजापत, सूर्यप्रकाश गर्ग, श्रीमती सुलोचना देवी आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह ने किया।
समाज सेवा शिविर में सोशल मीडिया की लत से छुटकारा कैसे पाये पर कार्यशाला।
Leave a comment
Leave a comment


