उदयपुर संभाग के शिक्षक संघ शेखावत जत्था का किया स्वागत।
=====
गुलबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शिक्षक संघ शेखावत द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के तहत उदयपुर संभाग के जत्था का नेशनल हाईवे 29 मिल चौराहा पर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा हुरडा गुलाबपुरा द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया।
प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों के शिक्षकों के लिए स्थानांतरण से प्रतिबंध हटा कर राहत प्रदान करने,लंबी अवधि से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पात्र शिक्षकों को अतिशीघ्र डीपीसी प्रक्रिया प्रारंभ कर पदोन्नति का लाभ प्रदान करने,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों एवं बालकों पर पढ़ने वाले प्रतिकूल प्रावधानों की समीक्षा करने ,BLO सहित सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों पर प्रभावी रोक लगाने तथा रिक्त पदोंकों भरने सहित अन्य ज्वलंत मांगोंको लेकर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराड़ी एवं डूंगरपुर के जिला मंत्री धनराज खराड़ी के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिले में जनजागृति हेतु शिक्षकों का जत्था खारी ग्राम चौराहा पहुंचा पर ने जहां पर संगठन के वरिष्ठ शिक्षक नेता सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल लाल कुमावत, शाखा अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा, प्रदेश महासमिति सदस्य अखत्यार अली, जिला कोषाध्यक्ष तुलसीराम टेलर,सूरज करण चौधरी ने साफा व माला पहना कर स्वागत किया! इस अवसर पर आयोजित बैठक में हेमंत खराड़ी ने ने बताया कि आगामी 27 मई से प्रदेश के सभी संभागों से इन मांगों को लेकर शिक्षकों का जत्था पैदल मार्च करते हुए 2 जून को जयपुर पहुंचेगा, जहां विशाल रैली एवं सभा आयोजित की जाएगी। अजमेर संभाग का शिक्षक जत्था नावां नागौर से रवाना होगा जिसमें भीलवाड़ा जिले से भी अधिक से अधिक शिक्षकों को भाग लेने का आह्वान किया है।
उदयपुर संभाग के शिक्षक संघ शेखावत जत्था का किया स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


