*28 मई को ब्लैक डे पर स्वेछिक सम्पूर्ण शाहपुरा बन्द विभिन्न व्यापारी संगठनों दिया समर्थन*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में चल रहे हैं आंदोलन को व्यापारियों एवं आम जनता लगातार समर्थन मिल रहा है संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि जिला बचाओ आंदोलन के तहत 28 मई को ब्लैक डे मनाया जाकर संपूर्ण शाहपुरा सुबह से लेकर शाम तक बंद रहेगा। जिला बचाओ संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद जाट महासचिव कमलेश मुंडेतिया संघर्ष समिति के सदस्य सूर्य प्रकाश ओझा राजेंद्र बोहरा अजय मेहता संदीप जीनगर हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा अधिवक्ता तेज प्रकाश पाठक को व्यापार मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष शांतिलालमामोडिया सर्राफा व्यापार संघ अध्यक्ष सत्य प्रकाश बेली सब्जीमंडी यूनियन के नेता सत्यनारायण खटीक एवं सुखदेव माली, कपड़ा व्यापार संघ के ओमप्रकाश सिंधी रेडीमेड गारमेंट, ऑटोमोबाइल यूनियन ऑटो पार्ट्स यूनियन , स्टॉर्म वेंडर संघ अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान हार्डवेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आज की उस्मान मोहम्मद छिपा प्रॉपर्टी यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा चाय यूनियन अध्यक्ष किशन कहार एवं गन्नाचरखी यूनियन के जसमेंदर सिंह ,थड़ी एवं ठेले वाले आमजन किसान मजदूर ने शाहपुरा जिले की मांग के समर्थन में संपूर्ण शाहपुरा स्वैच्छिक बंद 28 मई को रखने एवं जिला बचाओ संघर्ष समिति को हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया।


