*बालाजी की छतरी पर तीन दिवसीय आयोजन में भजन संध्या, कलश यात्रा, यज्ञ व अभिषेक हुआ* ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्था

Published On:

Date:

*बालाजी की छतरी पर तीन दिवसीय आयोजन में भजन संध्या, कलश यात्रा, यज्ञ व अभिषेक हुआ*

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा -शाहपुरा में प्रमुख बालाजी मंदिर बालाजी की छतरी के नवनिर्माण होने पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन 29 से 31 मई तक आयोजित हो रहा हैं। आयोजन में 29 मई को प्रातः अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ एवं रात्रि को महलों के चौक में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रेम शंकर जाट व तृषा सुथार ने अपने मनमोहन भजनों की प्रस्तुतियां दी।
30 मई को सुबह राम द्वारा से मुख्य बाजार होते हुए बालाजी की छतरी तक भव्य कलश यात्रा निकली गई।उसके पश्चात महायज्ञ एवं महाभिषेक किया गया । रात्रि को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
31 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं मंदिर पर कलश स्थापना की जाएगी एवं 56 भोग का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment

Related News