सेवा भारती शाहपुरा ने अजय कालबेलिया को किया सम्मानित ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

सेवा भारती शाहपुरा ने अजय कालबेलिया को किया सम्मानित

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा
सेवा भारती शाहपुरा इकाई द्वारा सेवा बस्ती के भैया अजय कालबेलिया को दसवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर अभिनंदन किया गया ।
सेवा भारती शाहपुरा इकाई के अध्यक्ष प्रहलाद सनाढ्य की प्रेरणा और मार्गदर्शन में अजय कालबेलिया ने विषम परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत कर यह सफलता हासिल की है। सनाढ्य ने बताया कि सेवा भारती वंचित बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का कार्य करती है। अजय की इस उपलब्धि पर उन्हें मिठाई खिलाकर अभिनंदन और सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष प्रहलाद सनाढ्य, नगर संघ चालक कन्हैया लाल वर्मा, पर्यावरण गतिविधि जन संवाद प्रमुख परमेश्वर प्रसाद कुमावत, जिला मंत्री सत्यनारायण धाकड़, सेवा भारती के सदस्य मदन लाल रेगर ने सेवा संस्कार और शिक्षा पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में प्रचार मंत्री सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रभु लाल कुमावत, राकेश सेन सहित सेवा बस्ती से जीरा नाथ, कमलेश नाथ, रामेश्वर नाथ, अजय नाथ और जसोदा देवी मोटर देवी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News