जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने उपकारागृह का किया निरिक्षण।

Published On:

Date:

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने उपकारागृह का किया निरिक्षण।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के जेल बंदी अभियान के तहत शनिवार को जिला एवम् सेशन न्यायाधीश भीलवाड़ा अभय जैन ने गुलाबपुरा उपकारागृह का निरीक्षण किया । उपकारागृह में बंदियों की जानकारी, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित बंदियों के लिए कानूनी सेवा, बिजली, पानी, खाना आदि व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान विशाल भार्गव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाडा, विनोद कुमार वाजा अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश गुलाबपुरा, पुलकित शर्मा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , गुलाबपुरा, उपकारागृह प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, तालुका सचिव श्रीमती सुनीता चौधरी, पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शरीफ गौरी, भानु प्रताप कैलानी, कुदरत अली, पीएलवी किशोर राजपाल, श्रीमती वन्दना व्यास आदि मौजूद रहे। बाद मे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित मीटिंग भी की गई।

Leave a Comment

Related News