जिला न्यायाधीश ने अंतरराष्ट्रीय तम्बाकु निषेध दिवस पर धूम्रपान को त्यागकर जीवन मे कुष्ठ रोगों से बचने की सलाह दी ।

Published On:

Date:

जिला न्यायाधीश ने अंतरराष्ट्रीय तम्बाकु निषेध दिवस पर धूम्रपान को त्यागकर जीवन मे कुष्ठ रोगों से बचने की सलाह दी ।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू व धूम्रपान की रोकथाम को लेकर अभिभाषक संघ गुलाबपुरा सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ । गोष्ठी में जिला एवं शेषन न्यायाधीश अभय जैन ने मौजूद अधिवक्ताओ एवं पक्षकारों को धूम्रपान एवं तम्बाकू को त्यागकर जीवन में कई कुष्ठ रोगों से बचने की सलाह दी वही तम्बाकू व धूम्रपान से केंसर जैसी बीमारी को आमंत्रित कर जीवन को खतरा में डालने की बात कही । तथा कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विशाल भार्गव ने भी तम्बाकू से होने वाली बीमारियों व इससे बचने का एकमात्र उपाय की उनका सेवन करना बंद करना ही बताया । कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ यशकुमार बैरवा द्वारा भी धूम्रपान से होने वाली बीमारियों व उससे बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ द्वारा जिला एवं सेशन न्यायाधीश सहित अतिथियों का बार अध्यक्ष ललित धनोपिया सहित कार्यकारिणी व अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Related News