महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली शोभायात्रा एवं भगवान शिव का किया जलाभिषेक।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )स्थानीय माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। माहेश्वरी समाज द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर महाआरती की तथा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा चारभुजा मंदिर से पुराना बाजार, सब्जी मंडी, गौशाला रोड एवं सदर बाजार होते हुए भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली गई।इस अवसर पर समाज के प्रमुख बसंतीलाल कालिया, नंदलाल तोषनीवाल, सत्यनारायण राठी ,दिनेश तोषनीवाल, सत्यनारायण राठी ,महावीर प्रसाद लड्ढा, केदार तोषनीवाल, शिवकुमार कास्ट ,संजय लड्ढा सहित समाज के पदाधिकारी ने भाग लिया। इस अवसर पर अंबे कल्याण मंदिर पर भगवान महेश का जल अभिषेक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार काल्या,माहेश्वरी समाज के जिला महासभा के संयुक्त मंत्री दिनेश तोषनीवाल, नवनीत कास्ट सहित समाज के पदाधिकारी ने अभिषेक कर भगवान महेश की पूजा अर्चना की।



