विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों ने रैली निकाली एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राजकीय नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षकों ने रैली निकाली एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में यशदीप चौहान ने प्रथम, अयान मोहम्मद ने द्वितीय स्थान, और गोविंद माली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में लादूराम छालरा ने आज की वर्तमान स्थिति से रूबरू कराते हुए गीत प्रस्तुत कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। सुखदेव आरटिया ने पेड़- पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण रोपण करने और इनकी सुरक्षा करने हेतु आग्रह किया। पर्यावरण प्रभारी जावेद अली जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान धीरज सिंह चौहान ने की। और आगन्तुक अतिथियों का शिक्षक – शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और स्काउट – गाइड का कार्यक्रम में भाग लेने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मोनिका सिखवाल, सीमा पडियार, नीलम सिखवाल, पुरुषोत्तम छीपा, सरोज आरटिया, सरिता जैन, राजेश भटनागर, अशोक अमरवाल, टीकमचंद शर्मा, चंद्रकांता छीपा, सुशील कुमार ओझा, बालिका विद्यालय की गाइड प्रभारी देउ भील, चंद्रकांता चौधरी ने पर्यावरण दिवस पर विचार व्यक्त कर पर्यावरण संरक्षण हेतु आग्रह किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों ने रैली निकाली एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


