सिंधी नवयुवक मंडल के सर्वसम्मति से गुलशन हेमनानी बने अध्यक्ष।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के सानिध्य में सिंधी नवयुवक मंडल के चुनाव, कार्यकारिणी बैठक में सिंधु भवन में आयोजित हुई।
सिंधी पंचायत समिति अध्यक्ष जीवतराम मैठाणी की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमे
समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं नवयुवक मंडल सदस्यों के आपसी विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से गुलशन हेमनानी को नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया, साथ ही सुनील मैठाणी को सचिव एवं अनिल जैसवानी को कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। चयनित पदाधिकारीयो का सिंधी पंचायत अध्यक्ष जीवतराम मैठाणी , संरक्षक ठाकुरदास,छतवानी, उपाध्यक्ष घनश्याम जेठवानी , सचिव दिनेश छतवानी, कोषाध्यक्ष सुगनचंद जैसवानी , प्रभु भुरानी, गोविंदराम मैठाणी, धर्मीचंद शंभवानी आदि ने ओपर्णा ओढाकर ,माला पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर नवयुवक मंडल से प्रकाश किशनानी ,कमल गोरानी, नरेश छतवानी, जितेंद्र जैसवानी, मुकेश मैठाणी ,प्रकाश छतवानी, कमल छतवानी, मूलचंद बुलानी,
आदि सदस्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त नवयुवक मंडल अध्यक्ष गुलशन हेमनानी एवं नवीन पदाधिकारियों ने सभी को साथ लेकर चलने की , साथ ही सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलते रहने की आशा व्यक्त की।
सिंधी नवयुवक मंडल के सर्वसम्मति से गुलशन हेमनानी बने अध्यक्ष।
Leave a comment
Leave a comment


