भाविप के सदस्यों ने निर्जला एकादशी पर की गौ सेवा।

Published On:

Date:

भाविप के सदस्यों ने निर्जला एकादशी पर की गौ सेवा।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा निर्जला एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर रुग्ण एवं बीमार गौ वंश की सेवा गुड, हरा चारा एवं तरबूज खिला कर की गई एवं देखभाल की गई।
इस अवसर पर महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के नेतृत्व में गौ सेवा की गई व पेड़ पौधों की सार संभाल की गई। इस दौरान पर परिषद् से वरिष्ठ रतन लाल लखारा, सत्यनारायण जागेटिया, नवनीत काष्ट, गोपाल स्वरूप वर्मा, संपत व्यास, ओमप्रकाश शर्मा, गुड्डू सिंधी, बुद्धि प्रकाश शर्मा, सूरजकरण लड्डा, अनुराग चौधरी एवं मातृशक्ति से ज्योति दिनवानी, पिंकी शर्मा, मीनाक्षी भाटिया, मंजू लक्ष्कार, पुष्पा देवी काष्ट, डॉक्टर नेहा माहेश्वरी, सुनीता नवाल, गीता जाजू, भगवती देवी ईनाणी आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। उपस्थित सदस्यों द्वारा केंद्र पर गौ माता हेतु सहयोग राशि समर्पित की गई ।

Leave a Comment

Related News