निर्जला एकादशी पर लोगों ने रखा उपवास, किए धार्मिक कार्य।
=====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव)क्षेत्र मे लोगों ने निर्जला एकादशी पर रखा उपवास व धार्मिक सेवा कार्य किया गया। भगवान के विभिन्न मंदिरों मे शीतल पेयजल का पात्र , ठंडाई, शरबत, फल चढाये गए। श्री बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओ को पिलाया शीतल पेयजल। श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया की शुक्रवार को निर्जला एकादशी के दिन बालाजी महाराज के प्रसाद स्वरूप शीतल शरबत पिलाया गया, कहा की एकादशी व्रत साल भर में 24 एकादशी होती है इनमें से एक निर्जला एकादशी जेठ माह में निर्जला एकादशी व्रत किया जाता है धार्मिक मान्यता है की विधिपूर्वक निर्जला एकादशी के दिन मिट्टी का घड़ा पूजन करके आम का फल केला तरबूज शक्कर रखकर मंदिर में चढ़ाया जाता है निर्जला एकादशी व्रत करने से जातक को सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है। इस दौरान पुजारी अजय वैष्णव बालाजी भक्त श्री महावीर लढा पार्षद, मधुसूदन पारीक पूर्व उपप्रधान, रामदेव खारोल पार्षद, विजय प्रकाश शर्मा एडवोकेट, श्रवण दाधीच, महेंद्र टाटीवाल, नितिन तोलंबिया, विशाल कुमार शर्मा, किशन लाल प्रजापत ,बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया रूपाहेली,सहित भक्त जन मौजूद थे।
निर्जला एकादशी पर लोगों ने रखा उपवास, किए धार्मिक कार्य।
Leave a comment
Leave a comment


