निशुल्क मृगी रोग शिविर में 133 रोगी हुए लाभान्वित।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति द्वारा माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित होने वाला कैंप संस्था परिसर में लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में वरिष्ठ डॉक्टर आर के चंडक ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 133 मरीजों को 19 नए मरीजों सहित सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
कैम्प के लाभार्थी सम्पत सिंह , महावीर प्रसाद , ज्ञानचंद , आशीष कुमार गोखरू भोजरास वाले विजयनगर एवम् विमल कोठारी मदार अजमेर रहे। शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु निशुल्क भोजन की व्यवस्था माह के चारों कैम्पो की व्यवस्था मेसर्स नाकोडा कार बाजार द्वारा सम्पत राज , अजित नाहर व बस्तीराम मिठाई वाले गुलाबपुरा वालो की ओर से रखी गई जिसमें 250 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मृगी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। संस्था के मंत्री पदम चंद जैन खटोड़ ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी, अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने लाभार्थी बंधुओ का स्वागत अभिनंदन किया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। सम्पत सिंह ,ज्ञानचंद गोखरू,एवं डी डी फार्मा जयपुर के प्रतिनिधि राजेश माथुर ने सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं देते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की। शिविर में संस्था से मदनलाल लोढ़ा, मूल चंद नाबेडा, मदन लाल रांका, सुरेंद्र नाहर,सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी, दिनेश जोशी, दिलीप पाराशर,ज्योति सेठी, पिस्ता सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
निशुल्क मृगी रोग शिविर में 133 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


