भाविप शाखा भोजरास द्वारा योग शिविर का शुभारंभ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद शाखा भोजरास द्वारा मंगलवार को योग शिविर शुरू किया, जो 10 जून से 21 जून तक चलेगा। योग शिविर का शुभारंभ मां भारती व युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट पर माल्यार्पण, अगरबत्ती लगाकर कार्यक्रम का विधिवत रूप से स्कूल प्रांगण में शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक पुष्पेंद्र जाट व सुनीता जाट द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। योग शिविर परिषद सदस्यों व नन्हे बच्चों द्वारा किया गया। नन्ही बच्ची गिरीशा गहलोत का जन्मदिन भी सभी बच्चों ने योग शिविर के मध्य मनाया। योग शिविर में बच्चे, युवा, बुजुर्ग व ग्रामीण महिलाएं भी सम्मिलित होगी। योग शिविर का समापन 21 जून को होगा। योग शिविर में बच्चों की सहभागिता 62 रही। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष भंवर लाल टेलर, शाखा कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, सेवा संयोजक अशोक अजमेरा, संपर्क संयोजक अशोक मानावत, मिश्रीलाल शर्मा व महिला सहभागिता सहसंयोजक मातृशक्ति रेखा अजमेरा उपस्थित थे।
भाविप शाखा भोजरास द्वारा योग शिविर का शुभारंभ।
Leave a comment
Leave a comment


