त्रिमूर्ति चौराहा पर फल विक्रेता व सब्जी विक्रेता द्वारा लगाए गए अतिक्रमण को हटाया
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा में 10 जून को आयुक्त नगर परिषद रिंकल गुप्ता व सभापति रघुनंदन सोनी के निर्देशानुसार परिषद क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौराह व बस स्टैंड एवं सब्जीमंडी पर हाथ ठेलों व स्थानीय दुकानदारों द्वारा सामग्री सड़क पर रख देते हैं जिससे आम जनता को आने-जाने व दुर्घटना होने की समस्या बनी रहती है, जिसे हेतु परिषद के जमादार विकास घुसर, सत्येंद्र, कालू लाल ,गंगासागर के नेतृत्व में अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया एवं मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो साथ ही दुकानदारों व व्यापारियों से अपील की गई की आगे से अपनी सामग्री को मार्ग पर ना रखें । जिससे आम जनता को परेशानी ना हो साथ ही कचरे को कचरा पात्र में ही डालें।


