*केकड़ी विधायक ने केंद्रीय रेल मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, नई रेल लाइन सर्वे एवं नीलेट कॉलेज निरीक्षण का दिया निमंत्रण*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
नई दिल्ली। केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक गौतम ने नसीराबाद, सरवाड़, केकड़ी, देवली, हिंडोली और बूंदी होते हुए कोटा तक नई रेलवे लाइन की आवश्यकता पर विस्तार से बातचीत करते हुए इसका सर्वे जल्द करवाने का अनुरोध किया।
केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया शुरू करवाने का आश्वासन दिया। विधायक गौतम ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया।
भेंट के दौरान विधायक गौतम ने केकड़ी स्थित राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) कॉलेज के निरीक्षण हेतु माननीय मंत्री को आमंत्रित भी किया। मंत्री वैष्णव ने शीघ्र ही केकड़ी पधारने का आश्वासन देते हुए संस्थान के निरीक्षण की सहमति प्रदान की।
विधायक की यह पहल क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी और डिजिटल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
—


