*मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जिला बचाओ आंदोलन समाप्त*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
राज्थान- शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल विधायक डॉक्टर लालाराम बेरवा एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के अगुवाई में जिला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा संयोजक रामप्रसाद जाट सदस्य हास्य कवि दिनेश बंटी शर्मा, प्रॉपर्टी संगठन अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा नूर मोहम्मद रंगरेज धनराज जीनगर जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर शाहपुरा को दोबारा जिला बनाने के तथ्य सौंप कर पुरजोर पैरवी की।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अति शीघ्र और भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही शाहपुरा को दोबारा जिला बनाने का वादा करते हुए संघर्ष समिति को को विश्वास दिलाया कि हमारे भारतीय जनता पार्टी के इसी राज् में शाहपुरा को पुनः दोबारा मजबूत जिले के रूप में बहाल किया जाएगा।
जिला बचाओ संघर्ष समिति शाहपुरा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाहपुरा विधायक डॉक्टर लालाराम बेरवा भारतीय जनता पार्टी शाहपुरा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी का आभार व्यक्त किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के ठोस और विश्वसनीय आश्वासन पर शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा और संयोजक रामप्रसाद जाट ने विगत पांच माह से लगातार चल रहे जिला आंदोलन को आlनिश्चित समय के लिए स्थगित और समाप्त करने की घोषणा की है।


