जूना गुलाबपुरा वासियो ने अवैध बजरी दोहन के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) स्थानीय जूना गुलाबपुरा वासियो ने
खारी नदी में हो रहे नियम विरुद्ध अवैध बजरी दोहन को रूकवाये जाने को लेकर एसडीएम रोहित चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया कि खारी नदी जूना गुलाबपुरा जहां के निवासी कृषि व पशुपालन पर निर्भर है एवं आजीविका का साधन पशुपालन व कृषि कार्य ही है एवं सिंचाई पीने के पानी हेतु कुंओं का जल स्त्रोत भी खारी नदी पर ही निर्भर है, परंतु अवैध बजरी दोहन से जूना गुलाबपुरा के सभी गांवो के सेकडो परिवार आर्थिक, गानसिक, शारिरिक रूप से आहत हो रहे है। विगत लम्बे समय से विजन वर्ल्ड टैक्सटाईल्स से बिना लीज के बजरी का दोहन किया जा रहा है, तथा रात्रि व दिन के समय पुलिस से मिलाभगती कर 60-70 डम्पर भरकर रोजाना अवैध बजरी दोहन किया जा रहा है स्वयं भू लीज धारक द्वारा खारी नदी तट से अवैध रूप से माननीय सुप्रीम कोर्ट, माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय व अन्य न्यायालयो एवं भारत सरकार व राज्य सरकार के आदेशो/निर्देशो की पालना नही की जा रही है जिससे नदी के तल, प्राकृतिक नुकसान हो रहा है उक्त अवैध बजरी दोहन से नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान हो रहा है नदी का स्वरूप बदल रहा है, प्राकृतिक आवासो को नुकसान हो रहा है, बजरी माफिया आयेदिन ग्राम वासियो से मारपीट झगडा करते है तथा दिनांक 11.06.2025 को सुबह के समय अवैध बजरी दोहन को रोकने पर कन्हैयालाल पुत्र रामस्वरूप चौधरी निवासी जूना गुलाबपुरा के साथ अभिषेक गोदारा द्वारा मारपीट की तथा आसपास के खेतो में कृषि कार्य हेतु जाने वाली महिलाओ से अभद्रता करते है, तथा स्वयंभू सीज धारक अवैध रूप से नदी से रेत भरकर वूसली कर रहे है जिससे आसपास खड़ी फसले एवं रास्ते खराब हो गये है तथा कुंओ का जलस्तर भी कम हो गया है। अवैध बजरी दोहन करने वाले एवं लडाई झगडा कर मारपीट करने वाले एवं महिलाओ से अभद्रता करने वाले इन व्यक्तियो के खिलाफ थाना गुलाबपुरा में शिकायत की जाती है तो कोई कार्यवाही नही किया जाता है थाना गुलाबपुरा के थानाधिकारी व थानाधिकारी बिजयनगर की शह पर उक्त अवैध बजरी दोहन हो रहा है। जिन स्थानो पर बजरी का खनन किया जा चुका है उन स्थानो को/खड्डो को नदी में उपलब्ध भराव से समतल करके पाट दिया जाना आवश्यक है जो कि नहीं किया जा रहा है। नंदी के आसपास पौधारोपण अर्थात खनन क्षेत्र के आसपास स्थानीय प्रजातियो के वृक्षो का पोधारोपण किया जाना आवश्यक है जो नही किया जा रहा, स्वयंभू लीजधारक ने अपने तुलाई/कांटा/क्षेत्र में पट्टे के नम्बर, लीज धारक कम्पनी का नाम, नम्बर, अवधि, सार्वजनिक दिखने वाले स्थान पर बोर्ड लगाया जाना चाहिये जो नही लगा रखा है एवं ग्रामवासियो द्वारा लीज पट्टे की मांग करने पर मारपीट की जाती है एवं थाना गुलाबपुरा की पुलिस को उनके घरो पर भिजवाकर धमकिया दिलवाई जा रही है एवं अवैध बजरी में लिप्त वाहनों को ग्राम के बाजारों में खुलेआम अनियत्रित गति तेज रफ्तार एवं गफलत, लापरवाही पूर्वक चलाते है जिससे ग्राम वासियो का जीना दुभर हो रहा है। ज्ञापन मे मांग की कि
खारी नदी जूना गुलाबपुरा में हो रहे अवैध नियम के विरूद्ध तरीके से किये जा रहे अवैध बजरी दोहन को रुकवाया जावे एवं बजरी माफियाओ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जावे अन्यथा ग्राम वासियो को शांतिपूर्वक आंदोलन लिये विवश होना पडेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी।
जूना गुलाबपुरा वासियो ने अवैध बजरी दोहन के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
Leave a comment
Leave a comment


