हुरड़ा के बेटे का भारतीय खान ब्यूरो में हुआ चयन।‌

Published On:

Date:

हुरड़ा के बेटे का भारतीय खान ब्यूरो में हुआ चयन।‌
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा भारतीय खान ब्यूरो में अधिकारी वर्ग की भर्ती हेतु आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा में हुरड़ा गांव के बेटे अतुल पंवार ने सामान्य मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त कर गांव क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पंवार वर्तमान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मुंबई में मैनेजर के पद पर कार्यरत रहते हुए स्व अध्ययन करते हुए प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त की है।पंवार ने अपनी माध्यमिक शिक्षा नवोदय विद्यालय हुरड़ा, उच्च माध्यमिक शिक्षा कोटा,बी .टेक.जमशेदपुर, एम.टेक जयपुर से प्राप्त की। इनका पदस्थापन अभी बैंगलोर में हुआ है।इनकी पत्नी ज्योति पंवार बैंगलोर में ही डी.आर.डी.ओ. में वैज्ञानिक है। दो छोटी बहनें डॉक्टर दिव्या पंवार ई.एन.टी.में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मुंबई, डॉक्टर साक्षी पंवार जयपुर में कार्यरत है। अतुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सेवानिवृत्त व्याख्याता पिता शांति लाल जीनगर व प्रधानाध्यापिका माता बीना जीनगर पत्नी ज्योति पंवार एवं अपने गुरु जनों को दिया है।पूर्व में भी पंवार ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य वर्ग की मेरिट में चयनित हुए हैं।
पंवार अब तक हिन्दुस्तान काॅपर लिमिटेड में भरूच, खेतड़ी, मुंबई में अपनी सेवाएं दे चुके है।

Leave a Comment

Related News