महावीर कुमावत बने शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

महावीर कुमावत बने शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी के प्रदेश सचिव ललित तुनवाल, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर तथा शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर की अनुशंसा पर महावीर कुमावत को शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महावीर कुमावत की नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता से ब्लॉक कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कुमावत लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहकर संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए सतत कार्य करते रहेंगे।

Leave a Comment

Related News