*मोहम्मद रज़ा खान के शानदार प्रदर्शन से भारत ने श्रीलंका को ने 79 के मुकाबले 111 अंकों से किया पराजित*
_साउथ एशियाई बास्केटबॉल क्वालीफायर्स का फाइनल और समापन कल_
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
मालदीव में चल रही साउथ एशियन क्वालिफायर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आज भारत ने श्रीलंका को 111-79 अंको से हराया, भारत के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रज़ा खान ने अपने 33 मिनट के खेल में 38 पॉइंट स्कोर कर भारत को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा श्रीलंका, मालदीव और बांग्लादेश की महिला व पुरुष टीमें भाग ले रही हैं ।
कल शाम 8:00 बजे डिफेंडिंग चैंपियन भारत का फाइनल मुकाबला श्रीलंका से होगा, इससे पहले भारत ने मालदीव को 151-20 एवं बांग्लादेश को 117-29 से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया था, भारतीय महिला टीम भी फाइनल में प्रवेश कर चुकी है । राजस्थान के कस्बे शाहपुरा के रहने वाले मोहम्मद रज़ा खान ने आज की परफॉर्मेंस से बास्केटबॉल के वैश्विक पटल पर अपने आप को साबित किया है, और अपने शहर, माता-पिता, कोच और समाज का नाम रोशन किया है, आज 606 वें कायमखां दिवस पर मोहम्मद रज़ा ने आजकी जीत अपनी कायमखानी कौम और उसके संस्थापक नवाब दादा कायम खाँजी को समर्पित कर उन्हें खिराज-ए-अक़ीदत पेश की है।



