नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी आखिर पहुंचा सलाखों के पीछे
बनेड़ा ( केके भण्डारी )
थाना पुलिस ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया ।
बनेड़ा थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को गत माह परिवार वाले पेट दर्द होने पर जिले के एक सरकारी अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकीय जांच में पर युवती गर्भवती होने की जानकारी मिली और बच्चे को जन्म दिया। इस संबंध में नाबालिग के परिजन ने थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज कराया।मामला दर्ज होते ही पुलिस द्वारा विभिन्न दृष्टिकोण से गहन अनुसंधान और रिपोर्ट्स के आधार पर विस्तृत जांच कर कड़ी से कड़ी मिलाते हुए आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले के रमेश पुत्र रत्ता भील को गिरफ्तार किया ।


