शाहपुरा और बनेड़ा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141* 

Published On:

Date:

शाहपुरा और बनेड़ा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141*

शाहपुरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर तथा शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर की अनुशंसा पर महावीर कुमावत को शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवम नारायण लाल गाडरी को बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महावीर कुमावत एवं नारायण लाल गाडरी की नियुक्ति पर शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस एवं बनेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता से विधानसभा के दोनों ब्लॉक से कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कुमावत एवं गाडरी लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहकर संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नवनियुक्त अध्यक्षों ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए सतत कार्य करते रहेंगे।दोनों ब्लॉक अध्यक्षों ने शीर्ष नेतृत्व गोविंद सिंह डोटासरा,राष्ट्रीय सचिव पूर्व राज्य मंत्री धीरज गुर्जर , विधान सभा पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर का आभार प्रकट किया

Leave a Comment

Related News