कांग्रेसियों ने गांधी व व्यास का जन्मदिन पर
गोशाला में गायों को चारा खिलाकर किया गया सेवा कार्य
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 19 जून — शाहपुरा नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा एवं संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाहपुरा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी के नेतृत्व में किया गया।
जन्मदिन के अवसर पर शाहपुरा स्थित पशुपतिनाथ गोशाला में गायों को चारा खिलाया गया, जिससे कार्यक्रम को सेवा का स्वरूप प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर शाहपुरा नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत, बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण कुमार गाडरी, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सुवालका, हनुमान वैष्णव आनंद तिवारी पुष्पेंद्र बडगुर्जर कैलाश फांमडा जयंत जीनगर सुनील मिश्रा ओम सिंधी ओम सेन , सुनील पराशर पुष्पेंद्र सिंह अजय मेहता नाथू कोली अमन पुंडरीक ज्ञान रैगर अखिल व्यास, जयंत जीनगर समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की मजबूती की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।


