वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान आयोजित कहां और कब पढ़ें पूरी खबर
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम विधायक डॉक्टर लालाराम बेरवा के नेतृत्व में चमना बावड़ी पर संपन्न।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम के तहत आज नगर की चमना बावड़ी में साफ सफाई की गई। विधायक डॉक्टर लालाराम बेरवा, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला संयोजक आजाद शर्मा, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल धाकड़, जिला उपाध्यक्ष अविनाश जीनगर,नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, नगर परिषद आयुक्त रिंकल गुप्ता, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, सहसंयोजक महेंद्र रायका, नगर संयोजक स्वराज सिंह ,नगर मंडल कार्यकारिणी महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने चमना बावड़ी से कचरे को इकट्ठा कर बाहर निकाला गया तथा आसपास में साफ सफाई की गई और विधायक बैरवा ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम के बारे में केंद्र एवं राज्य सरकार कि मनसा को जाहिर करते हुए कहा कि शहर के जीवनदायनी समस्त जल स्रोतों को जन अभियान के रूप में लेते हुए साफ सफाई एवं संरक्षण करना अति आवश्यक है ताकि भविष्य में शहर में जल संकट ना हो तथा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लेना चाहिए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला संयोजक आजाद शर्मा ने जल संरक्षण के बारे में बताते हुए सभी को शपथ दिलाई की अभियान को जन अभियान के रूप में लेते हुए शहर के कुआ बावड़ी तालाबो को साफ रखने से आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा।
नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी ने कहा की शहर के सभी कुआं,बावड़ियों एवं जलाशयों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद प्रयासरत है
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश व्यास गोपाल घुसर रामप्रसाद पारीक महामंत्री राजा राम पोरवाल जितेंद्र पाराशर सीताराम बेरवा प्रमोद छिपा बालाराम खारोल महावीर सैनी पवन सुखवाल, दिलीप गुर्जर पार्षद मोहन गुर्जर लालाराम नायक राजेश खटीक चंद्र प्रकाश चौधरी लादूराम , सुरेश मूंदड़ा, शांतिलाल बेरवा, शारदा सोनी लीला शर्मा वैशाली पोरवाल निर्मला मूंदड़ा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधानसभा संयोजक कन्हैया लाल धाकड़ ने पधारे हुए अतिथियों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


